Home » देश » दुर्गा अष्टमी पर डी.ए.वी. स्कूल में चला अभियान – महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जोर

दुर्गा अष्टमी पर डी.ए.वी. स्कूल में चला अभियान – महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
118 Views

 

माता पुन्ना देवी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कालांवाली में प्रधानाचार्या श्रीमती कविता शर्मा जी के कुशल निर्देशन एवं पुलिस विभाग के सहयोग से “जागरूकता अभियान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, साइबर अपराधों से सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय एस.पी. निकिता खट्टर (डबवाली), डी.एस.पी. संदीप धनखड़ (कालांवाली) तथा महिला एस.एच.ओ. कमला रानी (डबवाली) पधारे। उनके साथ पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में एस.पी. निकिता खट्टर जी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का भविष्य नष्ट कर देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में भागीदार बनें। साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों की बारीकियों को सरल भाषा में समझाते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित प्रयोग की शिक्षा दी। उन्होंने चेतावनी दी कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े खतरे का कारण बन सकती है।अपने संदेश में एस.पी. महोदया ने विशेष रूप से छात्राओं को महिला सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के गुर बताए। दुर्गा अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया तथा नारी शक्ति को “दुर्गा स्वरूप” बताते हुए समाज में महिलाओं की समान भागीदारी और सम्मान को आवश्यक ठहराया। उन्होंने कहा कि “सशक्त नारी ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है”।विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंगलाजी ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया और पुलिस अधिकारियों की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने पुलिस विभाग के मुख्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता का संचार कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भी यह संकल्प लिया कि वे “नशामुक्त जीवन, सुरक्षित डिजिटल समाज और सशक्त नारी” के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर जन-जन तक पहुँचाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices