Home » देश » भाजपा, कांग्रेस, इनेलो एक ही किश्ती में सवार: चाहरवाला

भाजपा, कांग्रेस, इनेलो एक ही किश्ती में सवार: चाहरवाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
101 Views

बोले, उचाना में भाजपा की वोट चोरी की हकीकत हुई उजागर
प्रदेशभर में मिल रहे प्यार व समर्थन से हरियाणा की अगली सेवा करेगी जेजेपी
सिरसा। जननायक जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी सुरेंद्र चाहरवाला वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कांग्रेस, भाजपा व इनेलो सभी एक ही किश्ती में सवार हैं और आमजन को गुमराह करने के लिए जेजेपी को निशाने पर लिए हुए हैं जबकि वास्तविकता यह है कि उपरोक्त तीनों राजनीतिक दलों की आपसी मिलीभगत है जिसका खामियाजा प्रदेश की
जनता को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को जारी बयान में जेजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र चाहरवाला ने कहा कि जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला की नित्य बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा ने ही प्रदेश में किसानों से संबद्ध ऐसे माहौल को जन्म दिया जिसका प्रतिकूल प्रभाव दुष्यंत चौटाला की सार्थक राजनीति पर पड़ा। उचाना विधानसभा में दुष्यंत चौटाला को कुछ ऐसी ही स्थितियों से दोचार होना पड़ा मगर अब जब भाजपा का वास्तविक चेहरा जनता के समक्ष उजागर हो गया है तो प्रदेशवासियों के पास पश्चाताप के अलावा कुछ शेष नहीं है। चाहरवाला ने स्पष्ट किया कि उचाना में भाजपा के पक्ष में जो वोट गए, वास्तव में वे वोट दुष्यंत चौटाला के पक्ष के थे, मगर भाजपा ने वहां भी वोट चोरी का कार्ड खेलकर विजय हासिल की जिसकी निंदा पूरे प्रदेशभर में हो रही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर भाजपा की अतार्किक व जनविरोधी नीतियों से आजिज होकर प्रदेशवासी पुन: यह मन बना चुके हैं कि आगामी विधानसभा में प्रदेश की सेवा का अवसर जननायक जनता पार्टी को सौंपा जाए। इस कड़ी में अब जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला  प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान पर हैं, वहीं दूसरी ओर युवा जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के युवा योद्धा सम्मेलन में उमड़ रही युवाओं की भीड़ पुन: जेजेपी को सत्ता सिंहासन की ओर ले जा रही है। चाहरवाला ने कहा कि नित्य प्रदेशभर में आमजन का रूझान जेजेपी परिवार की ओर बढऩे से साफ संकेत हैं कि जेजेपी ही निकट भविष्य में प्रदेश की मुख्य सेवा का जिम्मा संभालेगी और इसके लिए उसे प्रदेशवासियों का भरपूर स्नेह व समर्थन हासिल हो रहा है। उधर, युवा जेजेपी के पूर्व जिला महासचिव कुलदीप फूलकां ने भी पुरजोर कहा कि हरियाणा में निरंतर जेजेपी परिवार को आमजन का समर्थन हासिल हो रहा है और यह निश्चित ही कहा जा सकता है कि जनता से मिल रहे समर्थन से अगली सत्ता जेजेपी ही संभालेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices