भारत विकास परिषद शाखा कालांवाली की ओर से राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का शाखा स्तरीय आयोजन, दिनांक 1 अक्टूबर 2025 ,दिन बुधवार को स्थानीय बिशनामल जैन सरस्वती विद्या मंदिर कालांवाली मे किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ ,भारत माता के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करके किया गया, कार्यक्रम का आरंभ मे माता पुण्य देवी डी.ए.वी. सीनियर सेकंडरी हाई स्कूल के बच्चो द्वारा बंदे मातरम राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री सुभाष जी अरोडा (नगर प्रमुख आर.एस.एस.) मुख्य अतिथि के तोर पर उपस्थित हुए, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय जैम्को (शाखाध्यक्ष) ने की , इस राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में श्री बिशनामल जैन सरस्वती विद्या मंदिर व माता पुण्य देवी डी.ए.वी. सीनियर सेकंडरी हाई स्कूल के प्रतिभागियो ने हिंदी व संस्कृत गीतों की वारी- वारी से शानदार प्रस्तुति पेश की,
इस कार्यक्रम मे शानदार मंच संचालन प्रतियोगिता संयोजक अरुण गर्ग एडवोकेट ने किया, इस मे जज का कार्यभार शिक्षक श्री रवि सागर जी व श्री मनोहर खनगवाल जी ने वखूवी निभाया,
इस प्रतियोगिता के संयोजक अरुण गर्ग एडवोकेट व सचिव सतीश राजपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में माता पुण्य देवी डी.ए.वी. सीनियर सेकंडरी हाई स्कूल कालांवाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व टीम 5 अक्टूबर 2025 (रविवार) को हिसार में आयोजित होने वाली *प्रांत स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में भाग लेगी , द्वितीय स्थान – बिशनामल जैन सरस्वती विद्या मंदिर ने प्राप्त किया* BMJ स्कूल प्रिंसिपल संजीव शर्मा ब स्टाफ का कार्यक्रम में शानदार सहयोग हेतु आभार प्रकट किया गया, इस कार्यक्रम में हीरा सिंह, सचिव सतीश राजपाल, प्रिंसिपल संजीव शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष दिनेश गर्ग जैन, अरुण एडवोकेट, हीरा सिंह, तुषार गर्ग, रवि सागर, शिक्षक जतिन जी, श्रीमती राज दादरवाल सहित बडी सख्या में विधार्थी भी उपस्थित रहे ,
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के विजेता व उप विजेता दोनों टीमो के प्रतिभागियो व शिक्षको को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
अंत मे भाविप की ओर से मुख्य अतिथि , निर्णायक मंडल , BMJ स्कूल के प्रिंसिपल संजीव शर्मा सहित अन्य शिक्षको को भी प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया!
राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

