Home » देश » सुखराज बने कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, नरेश बने मंत्री

सुखराज बने कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष, नरेश बने मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
130 Views

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कर्मचारी संघ का जिला अधिवेशन संघ कार्यालय सिरसा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला प्रधान बलविंदर सिंह ने की तथा मंच संचालन जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन ठाकुर रहे।

अधिवेशन में सबसे पहले संघ की पिछले कार्यों और संघर्षों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि संघ ने हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों व समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया है और आगे भी संगठन मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही कर्मचारियों की सबसे बड़ी ताक़त है।

मंचासीन पदाधिकारी जीवन ठाकुर, अजय कुमार, प्रदीप शर्मा, बलविंदर सिंह और चरणजीत वर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संघ के अब तक के कार्यों पर प्रकाश डाला, संगठन की मजबूती पर बल दिया और आने वाले समय में आंदोलन व संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नई जिला कार्यकारिणी में –
सुखराज सिंह (जिला अध्यक्ष), नरेश बनी (जिला मंत्री), विकास बेनीवाल (सह मंत्री), रविन्द्र सहारण (कोषाध्यक्ष), अमर सिंह (सह कोषाध्यक्ष), गुलशन कुमार (प्रवक्ता), देवेंद्र सिंह (संगठन मंत्री) शामिल किए गए।

खंड स्तर की कार्यकारिणी –
डबवाली से विजय सहारण (प्रधान), राकेश वर्मा (सचिव), रमनदीप (कोषाध्यक्ष), रानियां से श्यामसुंदर (प्रधान), करनजीत सिंह (सचिव), सतपाल बनी (कोषाध्यक्ष), ऐलनाबाद से हरदीप सिंह बनी (प्रधान), बलविंदर सिंह (सचिव), लखविंद्र सिंह (कोषाध्यक्ष), ओढ़ा से विनोद कुमार (प्रधान), रुपिंदर कुमार (सचिव), सुखबीर कौर (कोषाध्यक्ष), बड़ागुढ़ा से परसोत्तम सिंह (प्रधान), सुखदेव लाल (सचिव), चंद्रपाल (कोषाध्यक्ष) चुने गए।

कार्यकारिणी की घोषणा क्रमशः अजय कुमार द्वारा (खंड स्तर) तथा जिला मंत्री चरणजीत वर्मा द्वारा (जिला स्तर) की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices