सिरसा। दशहरा पर्व पर अखिल भारतीय सेवा संघ ने अपने विस्तार के लिए ऐलनाबाद में महिला शाखा का गठन किया, जिसमें रितु गर्ग धर्मपत्नी रवि गर्ग को महिला शाखा ऐलनाबाद का अध्यक्ष बनाया गया। डा. इंद्र गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में रितु गर्ग ने सहर्ष अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी स्वीकार की और डा. इंद्र गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए ऐलनाबाद की महिला शाखा रितु गर्ग के नेतृत्व में समाज में अहम भूमिका निभाएगी और उन्होंने महिला शाखा के विस्तार के लिए और समाज में कौन-कौन से कार्य करने चाहिए उनके बारे में विस्तार से बताया। डा. इंद्र गोयल ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों और हितों के बारे में जागरूक करना। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण प्रदान करना, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर समाज में महिलाओं को सम्मान दिलवाना चाहिए। सेवा संघ के ओएसडी आकाश सेन ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को सहायता प्रदान करना, महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान करना, महिलाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। ऐलनाबाद शाखा के अध्यक्ष चंद्र सोनी ने बताया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करनाए महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए नीतियों और कानूनों का समर्थन करना। सामुदायिक विकास परियोजनाओं में भाग लेना और योगदान करना, सामुदायिक समस्याओं का समाधान करने के लिए सामुदायिक सदस्यों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा ऐलनाबाद के सचिव विनोद विक्टर ने कहा कि संगठन के माध्यम से महिलाएं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। रवि गर्ग ने कहा कि वह अपनी धर्मपत्नी रितु गर्ग को अध्यक्ष बनाने पर बहुत खुश हैं और रितु सेवा संघ के सामाजिक प्रकल्पों को बहुत ही अधिक जागरूकता से निभाएगी। रितु गर्ग ने कहा कि वह ऐलनाबाद में जल्द ही करवा चौथ, दिव्यांगों के लिए कार्यक्रम, महिलाओं के लिए मेडिकल चेकअप और अन्य बहुत से प्रकल्प जल्द ही ऐलनाबाद में लगाए जाएंगे। राष्ट्रीय संरक्षक डा. योगेश विदानी, राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद सचदेवा, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सपरा, प्रांतीय महासचिव मुकेश वर्मा ने रितु गर्ग को अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की है।
महिला सशक्तिकरण के लिए सेवा संघ ऐलनाबाद की महिला शाखा अपनी अह्म भूमिका निभाएगी: डा इंद्र गोयल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

