सिरसा। पंचायत भवन में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविद् चिमन भारतीय को शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्यातिथि विधायक विनोद भ्याना ने सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र आर्य प्रदेश सचिव भारतीय जनता पार्टी, यतींद्र सिंह एडवोकेट जिला अध्यक्ष भाजपा सिरसा, रेणु शर्मा जिला अध्यक्ष डबवाली भाजपा, वीर शांति स्वरूप चेयरमैन नगर परिषद सिरसा, सुनीता साईं जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा, हनुमान कुंडू जिला महामंत्री भाजपा, सुमन शर्मा नगर पार्षद सिरसा, सुभाष चंद्र सीईओ जिला परिषद सिरसा, राकेश कुमार जिला कल्याण अधिकारी सिरसा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। चिमन भारतीय ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने जगत को मानवता का पाठ पढ़ाया, भेदभाव को दूर करने की शिक्षा दी। श्रीमद वाल्मीकि रामायण महान ग्रन्थ की रचना कर सद्भावना का संदेश दिया और रिश्तों की भाषा और परिभाषा को साकार किया। समय-समय पर हरियाणा सरकार महापुरुषों की जयंती मनाती है, ताकि जनमानस को शिक्षा मिले। मैं हरियाणा सरकार का साधुवाद करता हूं। उन्होंने इस सम्मान के लिए सुभाष चंद्र सीईओ जिला परिषद, सिरसा व राकेश कुमार कल्याण अधिकारी, सिरसा का आभार व्यक्त किया।
विधायक विनोद भ्याना ने शिक्षाविद् चिमन भारतीय को किया सम्मानित
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

