Home » देश » आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

आत्मनिर्भर भारत अभियान को लेकर बैठक का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
110 Views

शीशपाल कंबोज ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया
अनाज मंडी रानियां स्थित सिंगला भवन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करीवाला मंडल के भाजपा अध्यक्ष रणमाल बालासर ने की और मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधानसभा हलका प्रतिनिधि शीशपाल कंबोज थे।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने का आह्वान किया गया और इस अभियान के प्रति अपने परिचितों को भी प्रेरित करने का संकल्प करवाया गया।
मुख्य वक्ता शीशपाल कंबोज ने अपने संबोधन में कहा कि आत्म निर्भर अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का सीजन है ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि स्वदेशी अभियान को जन-जन का आंदोलन बनाएं। वोकल फॉर लोकल अभियान स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ायेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म्स से लोगों को बड़ी राहत मिली है और बाजारों में जबरदस्त रौनक बढ़ी है। जीएसटी दर घटने से हर वर्ग को फायदा पहुंचा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणमाल बालासर, राजकुमार मेहता, भारत भूषण शर्मा, गौरव मेहता, इंद्रपाल खिलेरी, पूर्व सरपंच राजेंद्र कंबोज, रामलाल एडवोकेट, सरपंच गुरमुख सिंह, भूपेंद्र सिंह कंग, जगदेव दुसाद, बलविंदर सिंह, रामलाल थानेदार, सुरेंद्र भरनाला, मुंशी राम मैहला, राजेंद्र थ्योरी, पूर्ण सिंह, सुरेंद्र हांडा, सुखबीर सिंह, गुलजार सिंह, काबल सिंह, लखबीर सिंह प्रेमी, गुरदेव सिंह, गुरनाम सिंह व कुलवंत सिंह सहित भाजपा के अनेक नेता व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices