सिरसा। जिला सरपंच एसोसिएशन की ओर से सरपंचों की मांगों व सरकार द्वारा मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में जिलाध्यक्ष जसकरण सिंह कंग की अध्यक्षता में जिला उपायुक्त के नाम सीईओ सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपा गया। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में जसकरण सिंह कंग ने बताया कि ग्राम सभा की मीटिंग में जो सरकार कि तरफ से 40-30-20 प्रतिशत की हाजरी अनिवार्य की गई है। गांववासी इसमे शामिल नहीं हो रहे, इसलिए कृपा करके पहले की तरह ही मीटिंग करने की सरकार द्वारा पॉलिसी लागू की जाए, ताकि गांव के काम सुचारु रूप से हो सकें। ईंट-भट्ठा, आरसीसी पाइप, पत्थर, सीमेंट का डीसी मार्किट रेट कम है और मार्किट रेट ज्यादा है, इसे बढ़ाया जाये। एसएफसी का फंड नहीं आ रहा, जिससे विकास कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। मनरेगा में कच्चे काम बंद किये गये हैं, उनको दोबारा से सुचारू रूप से चलाया जाए। इस मौके पर अवतार सिंह सरपंच मलिकपुरा ओढां ब्लॉक प्रधान, संदीप सिंह सरपंच ओढां, गुरमीत सिंह सरपंच प्रतिनिधि चकेरियां, अमृतपाल सिंह सरपंच प्रतिनिधि मिठड़ी, अंग्रेज सिंह सरपंच जलालआना, अजैब सिंह सरपंच कालांवाली, महेंद्र सिंह सरपंच रोहिड़ांवाली, विकास कुमार सरपंच आनंदगढ़, सरदूल सिंह सरपंच प्रतिनिधि जंडवाला जटान, रवि कुमार सरपंच प्रतिनिधि सालमखेड़ा, वेद सरपंच जोधपुरिया, सुभाष सरपंच प्रतिनिधि भूना, सरपंच प्रतिनिधि कुलवंत भडिय़ा पीरखेड़ा उपस्थित थे।
सरपंचों की समस्याओं को लेकर सरपंच एसोसिएशन ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें
चेक बाउंस मामले में पीओ महिला आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार ।
September 29, 2026

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार ।
September 29, 2026