4 Views
आधुनिक भारत के निर्माता है स्व: राजीव गांधी: अमित सिहाग
आज डबवाली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक अमित सिहाग ने कहा कि जब स्वर्गीय राजीव गांधी जी की हत्या हुई थी तब वो महज 10 साल के थे और उन्हें पूरी राजनीति की समझ नहीं थी, लेकिन फिर भी उनकी अमिट छाप उनके दिल में है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी ने अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान 18 साल की उम्र में वोट का अधिकार, पंचायती राज, कंप्यूटर क्रांति, 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने का आरक्षण, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेक क्रांतिकारी काम किए जिसके चलते हमारा देश आधुनिक भारत के रूप में विकसित हुआ।
सिहाग ने कहा कि एक तरफ जहां स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छोटे से कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धियां देश को हासिल हुई वहीं मौजूदा सरकार के 12 साल के कार्यकाल में सरकार के पास गिनाने को कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की मौजूदा सरकार में भ्रष्टाचार, अपराध, युवाओं की बेरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न,अव्यवस्था पूरे देश में फैली हुई है और सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही। पूर्व विधायक ने कहा कि जब स्वर्गीय राजीव गांधी विदेश जाते थे तो पहली बार दुनिया भारत को एक आधुनिक व ताकतवर देश की नज़र से देखती थी लेकिन आज हालात उससे विपरीत हैं।
अमित सिहाग ने कहा कि मौजूदा सरकार कांग्रेस नेताओं नेहरू जी, इंदिरा गांधी जी, राजीव गांधी जी के संदर्भ में झूठ बोल कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है, इसलिए हमें चाहिए कि हम युवा पीढ़ी को सच से अवगत करवाते हुए सही जानकारी देते हुए बताएं कि हमारे नेताओं ने देश के विकास हेतु लिए क्या कुछ किया है, कितनी शहादतें दीं हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई 18 साल का युवा वोट डालने जाता है या कोई महिला चुनाव लड़ती है तो उन्हें राजीव गांधी जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि देनी चाहिए जिनकी बदौलत उन्हें ये अधिकार मिला है।
अमित ने कहा कि जहां स्वर्गीय राजीव जी ने 18 वर्ष के युवाओं को वोट डालने का अधिकार दिया,वही मौजूदा सरकार एसआइआर के माध्यम से लोगों को वोट के अधिकार से वंचित कर रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जहां कहीं भ्रष्टाचार होता था उसे स्वीकार करते थे, लेकिन मौजूदा सरकार चारों और फैले भ्रष्टाचार पर चुप्पी साध कर उस पर पर्दा डाल कर कहती है कि सब कुछ ठीक है।
पूर्व विधायक ने कहा कि जिस डिजिटल इंडिया की बात आज की सरकार करती है वह डिजिटल इंडिया राजीव गांधी जी के सपनों का भारत है,क्योंकि डिजिटल क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी ने की थी और उस समय उन्होंने सैम पित्रोदा को यहां बुलाकर आधुनिक भारत के निर्माण हेतु अनेक काम किए। उन्होंने कहा कि इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। सिहाग ने कहा कि आज हमें स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम करने चाहिए यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में सभी ने 2 मिनट का मोन रखकर स्व: राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर शहरी प्रधान पवन गर्ग, जगसीर मीठड़ी, प्रदेश प्रतिनिधि विजय वर्मा, सुंदर दास मेहता, सुमित अनेजा पार्षद, मास्टर सुखवंत चीमा, पूर्व पार्षद विनोद बंसल, हरनाम सिंह, डॉक्टर मदन, डॉक्टर अमरजीत सिंह, शम्मी सोनी, मुख्तियार सिंह, अमन बराड, पूर्व पार्षद युद्धवीर रंगीला, सुमित गर्ग, सुखदेव सिंह, गुरदीप कामरा, बाबूराम वर्मा, ओमप्रकाश वधवा, जगत वर्मा, लखविंदर कंडा,दीपक बाबा पार्षद, प्रशांत गर्ग, गुरमेल बराड,कृष्ण वर्मा, राकेश बब्बर पार्षद प्रतिनिधि,भारत भूषण भारती पार्षद, आढ़ती एसोसिएशन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्यों सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन पूर्व पार्षद विनोद बंसल ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर अमन भारद्वाज ने दी।
Post Views: 3



