खैरपुर स्कूल में जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन
सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के निर्देशन में जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान डिंग, सिरसा के तत्वावधान में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा एवं डाइट प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी एवम् जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा सुभाष फुटेला के निदेर्शानुसार डाइट डीआरयू विंग प्रभारी डॉ. अनिल चावला की देखरेख में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर, सिरसा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 23 मई 2026 को जिला स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। डाइट प्रवक्ता डॉ. अनिल बिश्नोई, प्रवक्ता पवन कनोजिया एवं एईओ हरबंस ने आॅब्जर्वर की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता में सिरसा जिले के सातों खंडों से लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर-14 एवं अंडर-16 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा। परिणाम जारी करते हुए डॉ. अनिल बिश्नोई ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग में रिया, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी कलां ने प्रथम, अक्षरा, जीएचएस कागदाना ने द्वितीय, स्किना, जीजीएसएसएस कोटली ने तृतीय तथा लावण्या, जीजीएसएसएस कोटली ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में भुवनेश्वर कुमार, जीएमएस जोरांवाली ने प्रथम, मुकुल, जीएमएस रुपाणा खुर्द ने द्वितीय, मोहित, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी कलां ने तृतीय तथा सहदेव सिंह, जीएमएस टिलोकेवाला ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-16 बालिका वर्ग में आइना पुत्री राजेंद्र, राजकीय उच्च विद्यालय कागदाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। करीना पुत्री बलवंत राय, जीजीएसएसएस कोटली ने द्वितीय, भावना पुत्री बिंदु कुमार, जीजीएसएसएस कोटली ने तृतीय तथा अनिशा पुत्री राजाराम, जीजीएसएसएस कोटली ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-16 बालक वर्ग में हनी ढाका पुत्र रामनिवास, जीएसएसएस कंवरपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। योगेश पुत्र सुभाष, जीएसएसएस गुड़ियाखेड़ा ने द्वितीय, अशोक कुमार पुत्र प्रकाश, जीएसएसएस नागोकी ने तृतीय तथा सुजल कुमार पुत्र राजेश कुमार, जीएसएसएस कंवरपुरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) सिरसा कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर रही खैरपुर स्कूल प्राचार्या आशा रानी ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डीपीई विनोद गोदारा, डीपीई रामा शर्मा, डीपीई रामवीर गोदारा तथा पीटीआई विजय कुमार द्वारा निभाई गई। विद्यार्थियों ने विभिन्न योग आसनों एवं प्रदर्शन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंत में प्रतिभागियों को जलपान करवाकर प्रतियोगिता का समापन किया गया।
योग अपनाकर विद्यार्थी बनें स्वस्थ और अनुशासित: डीपीसी कृष्ण कुमार
Facebook
Twitter
WhatsApp


