सिरसा। राजकीय महाविद्यालय गोरीवाला में एक भव्य कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ. सतबीर सिंह न्यौल ने बताया कि इस सांस्कृतिक उत्सव के तहत नृत्य, गायन, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर ओवरआॅल परिणाम घोषित किए गए। इसमें बी.ए. फाइनल की छात्रा मंजू ने पहला स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। वहीं बी.ए. प्रथम वर्ष की ममता दूसरे और बी.ए. द्वितीय वर्ष की पलक तीसरे स्थान पर चुनी गई। यह रंगारंग कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य दिलराज और कन्वीनर प्रोफेसर रविदास के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में आयोजित हुआ । कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर अभिनव मिश्रा, प्रोफेसर गोबिंद, प्रोफेसर सुनील, लिपिक राकेश, दलबीर और अजय सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा । अंत में विजेताओं को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कल्चरल फेस्ट में मंजू रही ओवरआॅल विजेता
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026
7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026

7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
