Home » हरियाणा » बेटियों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है: डा. गीतिका

बेटियों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है: डा. गीतिका

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। समाज में बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ-साथ संतुलित लिंगानुपात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव कंवरपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डा. गीतिका, एएनएम रीना रानी, एमपीएचडब्ल्यू जनकराज, आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स, सोशल कार्यकर्ता व पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। इस मौके पर डा. गीतिका ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एचपीवी टीकाकरण करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेटियों को स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण देना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। डा. गीतिका ने एचपीवी वैक्सीन को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए लोगों को सही एवं प्रमाणित स्वास्थ्य जानकारी अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संतुलित लिंगानुपात के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। डा. गीतिका ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव समाज के विकास में बाधा है। बेटियों को समान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और अवसर उपलब्ध करवाकर ही मजबूत एवं समानतापूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों को बोझ नहीं, बल्कि समाज की ताकत समझने की जरूरत है। परिवार और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। ताजा उदाहरण हॉकी खिलाड़ी सिरसा की बेटी सविता पूनियां है, जिसने अपनी मेहनत से इतिहास रचने का काम किया है। मीटिंग में सभी ने बेटियों के सम्मान, शिक्षा और स्वास्थ्य की रक्षा करने तथा लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider does not exist.

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices