सिरसा। कालांवाली रूट पर रोडवेज बस में 6 अक्तूबर को कार्यरत चालक संदीप कुमार चालक संख्या 235 के साथ कुछ शरारती तत्वों द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में सांझा मोर्चा ने वीरवार को रोडवेज महाप्रबंधक को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। चमन लाल स्वामी महासचिव, सुरेन्द्र सिंह सचिव, रामचन्द्र झोरड़, हरदयाल चालक, रमन परिचालक, मोहित यार्ड, सरजीत चालक, गोरी शंकर, नरेश परिचालक, पूर्ण मल यार्ड मास्टर ने बताया कि सांझा मोर्चा के संज्ञान में आया है कि 6 अक्तूबर को चालक संख्या 235, संदीप कुमार जोकि कालांवाली रूट पर कार्यरत था, के साथ कुछ शरारती तत्वों द्वारा चालक-परिचालक की मारपीट की गई। इसके संज्ञान में सांझा मोर्चा द्वारा बड़ागुढ़ा थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है और इसके साथ-साथ सांझा मोर्चा ने महाप्रबंधक को भी लिखित में शिकायत दी है। सांझा मोर्चा की मांग है कि मारपीट करने वालों को समय रहते गिरफ्तार करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, अन्यथा सांझा मोर्चा मीटिंग करके आगे कड़ा फैसला ले सकता है। इस दौरान अगर कोई असुविधा होती है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन और रोडवेज प्रशासन की जवाबदेही होगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक कोई विदेशी नहीं है। बहुत परेशानी का सामना करते हुए गंतव्य तक पहुंचने का काम करते हैं। यह आपकी सेवा के लिए हर समय तत्पर पर रहते हैं। इसलिए चालक-परिचालक के साथ भी जनता को अच्छा व्यवहार करना चाहिए और कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। इसके साथ-साथ चमन लाल स्वामी ने बताया कि सिरसा डिपो द्वारा सिरसा से सालासर कि बस सेवा 13/10/2026 से चलाने का फैसला लिया गया। यह बस सिरसा-चौपटा-भादरा होते हुए सालासर जाएगी। सिरसा से 10 बजकर 30 मिनट पर चलेगी और सालासर से भी दूसरे दिन 10 बजकर 30 मिनट वापसी चलेगी। इसके साथ-साथ सिरसा डिपो से एक बस सिरसा से राजगढ़ वाया भादरा चलाने की भी सांझा मोर्चा मांग करता है, जिससे राजगढ़ जाने वाली सभी सवारियों को वाया हिसार जाना पड़ता है, जिससे काफी समय जनता का खराब होता है और इससे विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
चालक-परिचालक से मारपीट को लेकर महाप्रबंधक को सांझा मोर्चा ने दी शिकायत
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026
7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

1430 नशीली गोलियां सहित युवक काबू ।
October 8, 2026

7 ग्राम 36 मिलीग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार तीन लोग काबू ।
October 8, 2026
