सिरसा। अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आईटीआई सिरसा में माई भारत सिरसा द्वारा जागरूकता सेमिनार एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया कार्यक्रम में लगभग 100 से 150 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के निदेशक गुरमीत एवं आईटीआई के प्राचार्य परवेज कंबोज की विशेष उपस्थिति रही। इसके साथ ही रणजीत, वीरेंद्र तथा संस्थान के सभी विद्यार्थियों की सहभागिता भी सराहनीय रही। माई भारत सिरसा की ओर से कविता सिहाग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। रेडक्रॉस के निदेशक गुरमीत ने इस अवसर पर लोगों को प्राथमिक उपचार, आपातकालीन सहायता, सुरक्षित निकासी तथा बचाव कार्यों के महत्व से भी अवगत करवाया। साथ ही विद्यार्थियों एवं आमजन को आपदा की स्थिति में स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कविता सिहाग ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनना चाहिए। सामूहिक प्रयासों, प्रशिक्षण और पूर्व तैयारी से आपदाओं के प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आईटीआई से रणजीत व वीरेंद्र ने कार्यक्रम के अंत में आमजन से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार, आसपास के लोगों तथा समाज को भी आपदा जोखिम कम करने के प्रति जागरूक करें, ताकि एक सुरक्षित, सतर्क और आपदा के प्रति सक्षम समाज का निर्माण किया जा सके।
सामूहिक प्रयासों, प्रशिक्षण और पूर्व तैयारी से आपदाओं के प्रभाव में की जा सकती है कमी: सिहाग
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision

