Home » हरियाणा » रामलीला के 5वें दिन केवट प्रसंग का हुआ भावपूर्ण मंचन

रामलीला के 5वें दिन केवट प्रसंग का हुआ भावपूर्ण मंचन

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views

सिरसा। मोहल्ला गोशाला में श्री लक्ष्मण कला केंद्र द्वारा आयोजित रामलीला के पांचवें दिन भगवान श्रीराम के वनगमन से जुड़े केवट प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। मंच पर दिखाया गया कि किस प्रकार केवट ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण को नदी पार करवाया तथा प्रभु के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और भक्ति का परिचय दिया। श्री लक्ष्मण कला केंद्र के डायरेक्टर डीसी सैनी, सोहनलाल शर्मा, रोहताश योगी, सुनील चौधरी और शंकर सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि रामलीला के प्रत्येक प्रसंग को कलाकारों द्वारा पूरी श्रद्धा, मेहनत और लगन के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है, ताकि दर्शकों को भगवान श्रीराम के जीवन आदर्शों, त्याग, मयार्दा और भक्ति का संदेश मिल सके। उन्होंने बताया कि रामलीला के मंचन में कलाकार अपनी भूमिकाओं को बखूबी निभा रहे हैं। भरत की भूमिका विष्णु योगी, भगवान श्रीराम की भूमिका अशोक सैनी, लक्ष्मण की भूमिका नीरज रोहिल्ला तथा केवट की दमदार भूमिका सुरेंद्र सेनी ने निभाई। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर श्री लक्ष्मण कला केंद्र के प्रधान विनोद राकसिया, उपप्रधान अश्वनी सैनी (फास्ट जिम वाले), उपप्रधान टोनी सैनी और उपप्रधान धीरू रोहिला ने सभी इलाका निवासियों से अपील की कि वे इस पौराणिक परंपरा को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर सहयोग दें तथा अधिक से अधिक संख्या में रामलीला ग्राउंड में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें। रामलीला ग्राउंड में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर रामलीला कमेटी और मेनेजमेंट कमेटी के सदस्य बेहद गदगद नजर आए। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्रवासियों का यह उत्साह धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। उन्होंने सभी दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *