6 Views
सिरसा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने नानूआना रोड़ रानियां क्षेत्र से बाइक सवार युवक को हजारों रुपए की 5 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र सागर सिंह निवासी गांव ढाणी फतेहपूरिया, जिला सिरसा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान नानूआना रोड़ रानियां क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया । पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने अचानक बाइक वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। इस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 ग्राम 41 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Post Views: 5


