Home » हरियाणा » सीआईए सिरसा पुलिस ने 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन सहित तीन युवक दबोचे ।

सीआईए सिरसा पुलिस ने 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन सहित तीन युवक दबोचे ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
6 Views
सिरसा। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने थैहड़ मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हजारों रुपए की 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान थैहड़ मौहल्ला सिरसा की तरफ जा रही थी । इसी दौरान सामने से तीन युवक पैदल आते दिखाई दिए। जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त युवकों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन सहित तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरुण पुत्र कस्तुरीलाल निवासी पर्माथ कॉलोनी सिरसा,एकलव्य पुत्र देवराज व विजय पुत्र विकेश कुमार निवासियान थैहड़ मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ कहां से लेकर आये थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *