सिरसा। हरियाणा दिवस के अवसर पर भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा वीरों, किसानों, खिलाड़ियों और मेहनतकश लोगों की धरती है। प्रदेश ने खेल, कृषि, सेना और शिक्षा के क्षेत्र में देश को गौरवान्वित किया है, लेकिन आज के हरियाणा की कुछ परिस्थितियां हमें गंभीर आत्ममंथन करने के लिए मजबूर करती हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश का युवा रोजगार, बेहतर शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा को लेकर अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। नशे का बढ़ता प्रभाव, अपराध, आपसी रंजिश में हिंसा, बेरोजगारी और युवाओं का गलत संगत की ओर बढ़ना चिंताजनक है। आए दिन सामने आने वाली ऐसी घटनाएं, जिनमें महिलाओं, बेटियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं, किसी भी सभ्य समाज के लिए स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर भी बच्चों के साथ हिंसा की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हमें ऐसा समाज बनाना होगा जहां बेटियां बेखौफ होकर आगे बढ़ सकें और हर बच्चा सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सके।
रेनू कादियान ने कहा कि केवल कानून और प्रशासन के भरोसे सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए परिवारों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी। युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहकर शिक्षा, खेल, रोजगार, तकनीक और सामाजिक सेवा में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए। उन्होंने बेटियों को समान अवसर, युवाओं को रोजगार और प्रतिभाओं को उचित मंच देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल नफरत और अफवाह फैलाने के बजाय जागरूकता और सकारात्मक बदलाव के लिए होना चाहिए। अंत में उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस पर हमें केवल अपने गौरवशाली अतीत का जश्न नहीं मनाना, बल्कि वर्तमान की चुनौतियों को स्वीकार कर बेहतर भविष्य का संकल्प भी लेना है। हमें ऐसा हरियाणा चाहिए जहां युवा नशे में नहीं, सपनों में खोए हों, हाथों में हथियार नहीं, हुनर हो, बेटियां डर में नहीं, आत्मविश्वास के साथ जिएं और बच्चों का बचपन पूरी तरह सुरक्षित हो। प्रदेश की असली तरक्की तभी होगी जब हर नागरिक सुरक्षित, सम्मानित और अवसरों से परिपूर्ण जीवन जी सके। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से सामाजिक एकता, भाईचारे और नशामुक्त, अपराधमुक्त एवं शिक्षित हरियाणा के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, तभी हरियाणा का भविष्य उज्ज्वल होगा: रेनू कादियान
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

डॉ. अनिल धानुका ‘शिक्षा वीर’ की उपाधि से सम्मानित
November 24, 2026


चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी बाइक समेत काबू
November 3, 2026