सिरसा। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लोकसभा मीडिया कोआॅर्डिनेटर प्रभुराम अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के बड़े काफिले के साथ दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिल्ली रवाना होने से पहले समर्थकों ने पूरे जोश के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। प्रभुराम ने कहा कि दिल्ली में आयोजित रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन की आवाज को बुलंद करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए संघर्ष करती रही है। रैली के माध्यम से जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी तथा कर्मचारी वर्ग अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बेरोजगारी, महंगाई और किसानों से जुड़े मुद्दे आमजन के लिए चिंता का विषय हैं। ऐसे में विपक्ष की जिम्मेदारी है कि वह जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाए और जनहित के मुद्दों पर जवाबदेही सुनिश्चित करे। प्रभुराम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और संगठन के प्रति समर्पण ही किसी भी राजनीतिक संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर स्तर पर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व और मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर लगातार उत्साह बना हुआ है। दिल्ली रैली में भाग लेने के लिए रवाना हुए समर्थकों ने भी एकजुट होकर जनहित की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकतार्ओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर गौरव कम्बोज फिरोजाबाद, नवी ढाणी प्रताप सिंह, अमन ओटू, पारस सिरसा, गोरा सामा, नवनीत सिंह, रजत धनूर, लवप्रीत, जशनदीप, लेखराज ढोट, राजेंद्र ढिल्लों, विजय फतेहबाद भी मौजूद थे।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के लोकसभा मीडिया कोर्डिनेटर प्रभुराम समर्थकों सहित दिल्ली रवाना
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

डॉ. अनिल धानुका ‘शिक्षा वीर’ की उपाधि से सम्मानित
November 24, 2026


चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी बाइक समेत काबू
November 3, 2026