Home » हरियाणा » बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू

बाइक चोरी की वारदात सुलझी,चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू

Facebook
Twitter
WhatsApp
2 Views

 

सिरसा…पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में सम्पति विरुध अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला के रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी की एक टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को गांव करीवाला क्षेत्र से चोरी शुदा बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए करीवाला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि मोहम्दपुरिया निवासी रामदत पुत्र रामप्रताप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 7 अक्तूबर 2026 को दोपहर 3 बजे उसने अपना मोटरसाइकिल बटला एग्रो फिरोजाबाद रोड के पास खड़ा कर किसी काम के लिए चला गया । कुछ समय बाद वापस आकर देखा तो बाइक कोई अज्ञात युवक चोरी करके ले गया था । पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना रानियां में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रानियां थाना की करीवाला पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी पुत्र फुमन सिंह निवासी करीवाला को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित करीवाला क्षेत्र से काबू कर आगामी कार्रवाई हेतू रानियां थाना पुलिस के हवाले किया गया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *