2 Views
सिरसा ……पुलिस द्वारा गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की रानियां थाना पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रानियां क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करने वाले एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जा से 2420 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि रानियां थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान वार्ड नंबर 8/9 रानियां क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर सरेआमा नंबरों पर पैसे लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहा हैं । उक्त सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रानियां क्षेत्र मे दबिश देकर आरोपी सुभाष पुत्र हरिचंद निवासी वार्ड नंबर 8 रानियां,जिला सिरसा को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 2420 रूपए की सट्टा राशि,एक पेन व एक डायरी बरामद हुई जिसमें कुछ नंबर लिखए हुए थे । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें,ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।
Post Views: 2


