डबवाली। नगरपालिका डबवाली के अधीन काम से हटाए गए कर्मचारियों एवं डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले गाड़ी चालक उपमंडलाधिकारी के मेन गेट पर एक पखवाड़े से धरना लगाए बैठे हुए हैं। सोमवार को भी एसडीएम के साथ मिलने के इंतजार में बैठे रहे की पूर्व में दिये गये मांगपत्र पर कोई कार्रवाई हुई या नहीं, लेकिन अधिकारी कोई जानकारी नहीं देने आए। कर्मचारियों ने कहा कि काम से हटाए जाने से हमारा जीना दुभर हो गया है। सभी कर्मचारी एसडीएम से अनुरोध करते हैं कि हमारी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। कर्मचारी संगठनों, एटक, सीटू, किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने शुरू से ही इस धरने को अपना समर्थन दिया हुआ है। एटक की तरफ से दारा सिंह, प्रधान अमित कुमार, राजिन्द्र कुमार, सचिव बनारसी दास, सह सचिव रघुबीर चन्द, मोनिका, अलका, सुनीता रानी, मनप्रीत, अजय, राहुल कुमार, अनूप कुमार, बिल्लू कुमार, अंग्रेज, जसविंदर, जगदीप, दीपक कुमार, गुरदीप कुमार, अनिल व अन्य कई साथी धरने पर बैठे रहे।
कर्मचारियों का धरना जारी, एसडीएम से जल्द कार्रवाई की गुहार
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026
प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

ब्यूटी पॉर्लर प्रशिक्षण का 35 दिवसीय शिविर संपन्न
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 2, 2026

प्रधानाचार्य राजेश मल्होत्रा हुए सेवानिवृत्त
October 1, 2026