Home » हिसार » पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. दलबीर सिंह की जयंती पर हवन का आयोजन

 पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. दलबीर सिंह की जयंती पर हवन का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
49 Views

– पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. दलबीर सिंह की जयंती पर हवन में हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की
– पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. दलबीर सिंह की जयंती पर हवन में हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की, चौ. दलबीर सिंह द्वारा करवाए गए जनकल्याण के कार्यों को किया याद

हिसार : पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कुमारी सैलजा के पिता स्वर्गीय चौ. दलबीर सिंह की जयंती पर डाबड़ा चौक स्थित आवास पर हवन का आयोजन किया गया। वैदिक विद्वान सूर्यदेव वेदांशु ने वैदिक रीति से हवन-यज्ञ करवाया। हवन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर स्व. चौ. दलबीर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान चौ. दलबीर सिंह द्वारा करवाए गए जनकल्याण के कार्यों को भी याद किया गया।  हवन-यज्ञ के दौरान एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगन्नाथ, हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल, भूपेंद्र गंगवा, अश्विनी शर्मा, कुलजीत घनघस, हरिकिशन प्रभुवाला, बाला देवी खेदड़, जगबीर मलिक, राजेश भुटानी, बलजीत सिंह सुरेवाला, नरेश पातड़, हिमांशु आर्य खोवाल, दिव्या धुंधवाल, रोहतास भवानी खेड़ा, राजवीर, लीलू राम चौहान, दलबीर सिंह लितानी व मंशा राम प्रभुवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि पीड़ितों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, गरीबों व किसानों के हितों की सोच रखने वाले चौ. दलबीर सिंह को जनता ने न केवल अपना प्रतिनिधि चुना बल्कि उन्हें कई बार मंत्री पद पर सुशोभित होने का भी अवसर मिला। चौ. दलबीर सिंह जी को चार बार लोकसभा सांसद बनने का मौका मिला। सिरसा लोकसभा का नेतृत्व करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री के रूप में बड़ी कुशलता व तत्परता से कार्य किया। सिंचाई, पेट्रोलियम और रसायन, भारी उद्योग, निर्माण एवं आवास, शिपिंग और परिवहन मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य करते हुए चौ. दलबीर सिंह ने देशहित के विभिन्न निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर लाल बहादुर खोवाल ने बताया कि पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चौ. दलबीर सिंह ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए और उनके सिद्धांत अपनाकर सांसद कुमारी सैलजा भी निष्पक्ष, बेदाग व जनहित की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बहन सैलजा की कार्यशैली, तत्परता, अनुशासन व रचनात्मक सोच सभी को प्रभावित करती है। बहन सैलजा ने कभी भी पदों को अहमियत नहीं दी बल्कि कांग्रेस पार्टी के लिए हमेशा ईमानदारी से कार्य किया है और वर्तमान समय में भी पार्टी के विकास के लिए सतत् रूप से प्रयत्नशील हैं। कुमारी सैलजा अक्सर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहती है कि मेरी रगों में कांग्रेस का खून है और मेरा शरीर भी कांग्रेस के झंडे में लिपटकर जाएगा इस तरह की शब्दों से उनके कांग्रेस के प्रति समर्पण का प्रमाण मिलता है। तीन दशकों के राजनीतिक जीवन में सर्व समाज को साथ लेकर चलते हुए बहन सैलजा ने देश की राजनीति में सादगी, ईमानदारी व समर्पण की मिसाल कायम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices