Home » हिसार » भाजपा सरकार किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर बोनस की घोषणा करने में बरत रही कोताही : विधायक चंद्रप्रकाश

भाजपा सरकार किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर बोनस की घोषणा करने में बरत रही कोताही : विधायक चंद्रप्रकाश

Facebook
Twitter
WhatsApp
52 Views

 विधायक चंद्रप्रकाश ने आगजनी से प्रभावित फसलों का किया अवलोकन, किसानों के लिए मुआवजे की मांग की
– आगजनी से प्रभावित फसलों के लिए किसानों को तुरंत दिया जाए मुआवजा : विधायक चंद्रप्रकाश

हिसार / आदमपुर मंडी : विधायक व सेवानिवृत्त आईएएस चंद्रप्रकाश ने खेतों में आगजनी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कडक़ती ठंड व तपती गर्मी में दिन-रात मेहनत करके किसान ने फसल उगाई है लेकिन अंधड़ की मार के बाद अब खेत-खलिहानों में आगजनी से किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आगजनी से प्रभावित आदमपुर हलके के सीसवाल गांव सहित अन्य गांवों का अवलोकन करके किसानों से मुलाकात की और क्षतिग्रस्त फसल का जायजा लिया।
आदमपुर के विधायक चंद्रप्रकाश ने कहा कि आगजनी से राख हुई फसलों का मुआवजा तुरंत प्रभाव से किसानों को दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही अंधड़ से भी काफी फसलें प्रभावित हुई हैं। उनकी गिरदावरी करवाकर मुआवजा प्रदान किया जाना चाहिए। चंद्रप्रकाश ने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसानों के लिए समर्थन मूल्य पर 150 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस घोषित किया हुआ है। हरियाणा सरकार द्वारा भी बोनस की घोषणा तुरंत की जानी चाहिए और जिन किसानों की फसलों की खरीद हो चुकी उन्हें भी बोनस की राशि प्रदान करनी चाहिए। इसके विपरीत भाजपा सरकार समर्थन मूल्य पर बोनस की घोषणा में कोताही बरत रही है।
चंद्रप्रकाश ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने साथियों के साथ आदमपुर अनाज मंडी का दौरा करके किसानों की समस्याओं की जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि न तो समुचित बारदाने की व्यवस्था है और न ही किसानों लिए तपती गर्मी में पेयजल की कोई व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं अनाज खुले में पड़ा है और किसानों को बारिश व अंधड़ का भय सताता रहता है। यदि तेज बारिश हो गई तो अनाज खराब होने की आशंका है। इसलिए सरकार को किसानों के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवानी चाहिए। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ष अनाज खरीद के पुख्ता प्रबंध करने का दावा करती है लेकिन जैसे ही मंडियों में अनाज की आवक शुरू होती है तो सरकार के दावों की पोल खुल जाती है और किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अपने आपको किसान हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार को यदि वास्तव में किसानों की चिंता है तो आगजनी से प्रभावित किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए और अनाज खरीद के पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए। इसके साथ ही जल्द से जल्द किसानों के लिए बोनस की घोषणा की जानी चाहिए। आगजनी से फसलों की सुरक्षा के प्रबंध भी सरकार को गंभीरता से करवाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices