सिरसा। अग्रोहा विकास ट्रस्ट जिला इकाई के महासचिव अश्वनी बंसल ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। जारी बयान में बंसल ने कहा कि इस वक्त पहलगाम हादसे ने पूरे देशवासियों की नींद हराम कर रखी है। बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर आतंकी दरिंदों ने ऐसा खूनी खेल खेला है, जिससे पूरा देश लहू-लुहान हो गया है। वहां का नजारा देखकर और अपनों के खोनेवालों का दर्द सुनकर जैसे हर किसी का कलेजा मुंह को आ रहा है। बंसल ने कहा कि बैसरन घाटी घूमने आए मासूम लोगों पर आतंकवादियों ने उनका नाम पूछा और गोलियां चला दी। इस दर्दनाक घटना में उन काफिरों ने 28 लोगों की जान यूं एक पल में ले ली। बंसल ने कहा कि देश में आतंकियों द्वारा इस प्रकार का पहला हमला नहीं है। पहले पठानकोट, फिर उदयपुर, पुलवामा और अब पहलगाम में आतंकियों ने खूनी खेल खेला, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार हो रही घटनाओं को देखते हुए सरकार को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्त्ति न हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने जम्मू कश्मीर में धारा 370 तो हटा दी, लेकिन वहां शांति अभी भी कायम नहीं हो सकी है। वहां के लोगों की भी यही मांग है कि धारा 370 हटाने के साथ-साथ यहां शांति कायम की जाए, ताकि लोग आराम से जीवन यापन कर सकें।
धारा 370 हटाने से आतंकवाद नहीं मिटेगा, सरकार ले कड़ा संज्ञान: अश्वनी बंसल
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
