सिरसा। अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा संगठन के प्रदेश सचिव अंजनी लढा ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या किया जाना कायरता है। उन्होंने पूरे संगठन की ओर से इस कायराना कृत्य की आलोचना करते हुए कहा कि इसे अंजाम देने वालों को कड़ी सजा दिया जाना आवश्यक है और इसके लिए उनका संगठन पूरी तरह से भारत सरकार के साथ है। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों की इस बर्बर कार्रवाई से पूरे विश्व में संदेश गया है कि आतंक का कोई धर्म व चेहरा नहीं होता। अंजनी लढा ने कहा कि इस निंदनीय कृत्य को अंजाम देने वालों को सजा देना आवश्यक है और उन्हें आशा है कि इसमें भारत सरकार वह कदम उठाएगी जिससे आने वाली पीढिय़ों तक आतंक का सर्वनाश होगा। लढा ने कहा कि सभी देशवासियों को भी इस आपात स्थिति में एकजुट होकर भारत सरकार का समर्थन करना चाहिए क्योंकि आज वक्त राजनीतिक स्वार्थों से ऊपर उठकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने का है।
निर्दोष पर्यटकों की हत्या कायराना कदम: लढा
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
टॉप स्टोरी
कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026
ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

कृषि शिविर में दी फसल उत्पादन बढ़ाने की जानकारी
August 22, 2026

ओम का श्रद्धापूर्वक जाप ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग: गहलोत
August 22, 2026

सिरसा में 10 दिवसीय ‘संस्कृत सम्भाषण शिविर’ का दूसरा दिन संपन्न
August 22, 2026
