अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री के नाम डीसी को दिया जाएगा ज्ञापन
सिरसा। जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 हरिओम भारद्वाज महाराज के पावन सान्निध्य में 17 सितम्बर को सुबह 8.30 बजे श्री श्याम बगीची धाम में अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस मनाया जाएगा।।
सौभाग्य से 17 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। ऐसे में इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है। 17 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस घोषित किए जाने को लेकर बुधवार को जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधाानमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। जानकारी देते हुए जनकराज शेरपुरा ने बताया कि हर घर यज्ञ-घर-घर यज्ञ अभियान के तहत बुधवार को सभी जन अपने घरों व धार्मिक स्थलों में भी यज्ञ करें और सुरक्षित जीवन पाएं। उन्होंने कहा कि यज्ञ में बड़ी शक्ति होती है, जिससे बड़ी से बड़ी विपदा को टाला जा सकता है। वर्तमान में बाढ़ रूपी प्राकृतिक विपदा ने सभी को प्रभावित किया है, ऐसे में यज्ञ की महत्त्ता और भी बढ़ जाती है। शेरपुरा ने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है, जिसकी संस्कृति और संस्कार बोलते हैं कि विश्व का कल्याण हो। भारत धर्मनिरपेक्ष देश है, जिसमें बहुत सी भाषाओं के साथ-साथ अनेक धर्मों का भी संगम है। शेरपुरा ने कहा कि भारत साधु-संतों का देश है, इसीलिए संस्कार है और संस्कारों से ही शान्ति मिलती है। बड़ी बात ये है कि विदेशी लोग भी भारत देश में शांति की तलाश में आते हंै। सन्तों के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर हम शान्ति और सुखमय जीवन की अनुभूति करते हैं। श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग, राजेश मित्त्तल, दिनेश सिंघानिया, विकास कालड़ा, नीरज मरोदिया, जयंत शर्मा, गोविंद शर्मा, यशपाल शोरगिल, अशोक खट्टर, राजू बंसल, महेंद्र गोयल सहित अन्य यज्ञ समिति के सदस्यों ने आमजन से आह्वान किया कि 17 सितम्बर को सुरक्षित और सुखमय जीवन के लिए हवन करें, स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें।
अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर श्री श्याम बगीची धाम में कार्यक्रम 17 को
Facebook
Twitter
WhatsApp
jantareporter
The specified slider does not exist.
टॉप स्टोरी
सविता ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक
September 23, 2026
युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान
September 23, 2026
पंचांग
Powered by Astro-Vision
Gold & Silver Price
Popular Metal Prices
ज़रूर पढ़ें

सविता ने शूटिंग में जीता कांस्य पदक
September 23, 2026

युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का किया आह्वान
September 23, 2026

संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने किया सिरसा के सभी 12 मंडलों का प्रवास
September 23, 2026