Home » देश » कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि नरेंद्र पर्वतारोही क्षेत्र में भारत व हरियाणा का नाम रोशन कर रहा है उससे कम आयु में बड़ी उपलब्धियों की है

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि नरेंद्र पर्वतारोही क्षेत्र में भारत व हरियाणा का नाम रोशन कर रहा है उससे कम आयु में बड़ी उपलब्धियों की है

Facebook
Twitter
WhatsApp
8 Views
–  हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने रचा नया इतिहास, विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु 8163 मीटर पर फहराया तिरंगा*
हिसार। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने पर्वतारोही क्षेत्र में लगातार कामयाबी हासिल करने मिंगनी खेडी के नरेंद्र को बधाई दी है और भविष्य में आगे भी इस तरह से बढ़ने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि नरेंद्र पर्वतारोही क्षेत्र में भारत व हरियाणा का नाम रोशन कर रहा है उससे कम आयु में बड़ी उपलब्धियों की है।पर्वतारोही नरेंद्र कुमार अपने कीमती समय में से समय निकाल कर बच्चों को माउंटेनियरिंग और एडवेंचर के प्रति प्रेरित करते हैं और बच्चों को करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार का मुख्य लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।
: हरियाणा के लाल हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के बेटे पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर ) पर  अपनी चढ़ाई पूरी करके भारतीय तिरंगा फहराया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी इस उपलब्धि से हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देशवासियों को गौरवान्वित किया है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु जिसकी चढ़ाई 8163 मीटर है,पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपने इस अभियान जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। रास्ते मे मौसम बहुत खराब था और तापमान भी -40 तक पहुच गया था एवलांच का खतरा हमेशा बना हुआ था।
 अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से शुरू की थी,
पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने अपनी माउंटेनियरिंग की यात्रा 2019 में अटल बिहारी इंस्टीट्यूट, मनाली से बेसिक कोर्स से शुरू की थी, और इसे 2021 में हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग में एडवांस कोर्स से आगे बढ़ाया। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार के पिता सुभाष चंद्र, जो एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद से रिटायर हैं, ने हमेशा उनका समर्थन किया है।
 *पर्वतारोही नरेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां*
पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने दुनिया की सबसे दुर्गम और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट मनास्लु जिसकी चढ़ाई 8163 मीटर है, इसको  पूरा किया इससे पहले वे पहले हरियाणवी पर्वतारोही हैं जिन्होंने माउंट अन्नपूर्णा (ऊंचाई 8,091 मीटर) पर तिरंगा फहराया, और उन्होंने पर्वतारोही में कई राष्ट्रीय एवं विश्व स्तरीय उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इससे पहले पर्वतारोही में कई राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में 2 बार चढ़ाई करके विश्व रिकॉर्ड बनाना शामिल है। पर्वतारोही नरेंद्र कुमार हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर चढ़ाई की है और 15 अगस्त 2021 को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में माउंट युनम पर 151 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
नरेंद्र कुमार का मुख्य लक्ष्य विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराना है।
नरेंद्र कुमार ने जुलाई में यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस 5642 मीटर को फतह किया था  बता दे कि  पर्वतारोही नरेंद्र कुमार  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  की मुहिम  *फिट इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर है* और वे फिट इंडिया को प्रमोट करते हैं युवाओं को नशे से दूर करते हैं और फिटनेस को बढ़ावा देते हैं और फिटनेस को बढ़ावा देते हुए माउंट मनास्लु को फतह किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices