पुराने मित्र जगतार सिंह तारी के निवास पर किया जलपान, सिख इतिहास व गुरमत विचारों पर हुई चर्चा
कालांवाली, 18 सितंबर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा अपने पुराने मित्र जगतार सिंह तारी के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जलपान किया और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इसके उपरांत जगदीश सिंह झींडा गुरुद्वारा दशमेशसर साहिब दादू के मुख्य सेवादार संत बाबा दर्शन सिंह का हाल-चाल जानने के लिए गुरुद्वारा दशमेश्वर साहिब में पहुंचे। इस दौरान संत बाबा दर्शन सिंह के साथ सिख इतिहास एवं गुरमत विचारों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर हुए इस विचार-विमर्श में सिख परंपराओं, गुरमत सिद्धांतों तथा सिख इतिहास से जुड़ी विभिन्न बातों पर विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर जगतार सिंह तारी, मास्टर सुख दर्शन सिंह, बिंदर सिंह, सरपंच बाल तेज सिंह, जगदेव सिंह तथा एसजीपीसी सदस्य विंदर सिंह खालसा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जगदीश सिंह झींडा ने संत बाबा दर्शन सिंह से की मुलाकात
Facebook
Twitter
WhatsApp


