Home » हरियाणा » ईएचसी गुलाब सिंह की ईमानदारी और सतर्कता की मिसाल: हिसार पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल, असली मालिक को सौंपा

ईएचसी गुलाब सिंह की ईमानदारी और सतर्कता की मिसाल: हिसार पुलिस ने खोया हुआ मोबाइल, असली मालिक को सौंपा

Facebook
Twitter
WhatsApp
12 Views

 

हिसार, 18 सितंबर । हिसार पुलिस के जवान न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर हैं, बल्कि ईमानदारी और जन-सेवा में भी अग्रसर हैं। इसी कड़ी में गश्त के दौरान मिले एक नागरिक के गुमशुदा मोबाइल फोन को उसकी सही सलामत जांच-पड़ताल कर असली मालिक तक पहुँचाकर ईएचसी गुलाब सिंह ने ईमानदारी की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है।

आज सुबह नियमित गश्त के दौरान ईएचसी गुलाब सिंह को सड़क पर एक लावारिस मोबाइल फोन पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की और मोबाइल के संबंध में आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। निष्पक्ष एवं त्वरित प्रयास के माध्यम से मोबाइल के असली मालिक का पता लगाया गया और पूरी पुष्टि करने के पश्चात फोन सुरक्षित रूप से उसके मालिक को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नागरिक ने हिसार पुलिस और ईएचसी गुलाब सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक हिसार, श्री सिद्धांत जैन (IPS) ने ईएचसी गुलाब सिंह के इस सराहनीय कार्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की है। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिस बल का हर जवान जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इस प्रकार के कार्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत बनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices