Home » हरियाणा » थाना सदर हिसार पुलिस की बड़ी सफलता: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लाडवा से बर्तन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अदालत में किया पेश

थाना सदर हिसार पुलिस की बड़ी सफलता: राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लाडवा से बर्तन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, अदालत में किया पेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
6 Views

हिसार, 18 सितंबर।हिसार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के कुशल नेतृत्व व दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए विद्यालय से चोरी के मामले में त्वरित सफलता हासिल की है। थाना सदर हिसार के मुख्य सिपाही कश्मीरी लाल की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी नरेश कुमार पुत्र बसाऊ राम, निवासी ऋषि नगर, हिसार को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया है।प्राप्त शिकायत के अनुसार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लाडवा के मुख्य अध्यापक श्री जोगिंदर द्वारा पुलिस को दी गई दरखास्त में बताया गया था कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के बाद विद्यालय में अवकाश था। 28 जनवरी की सुबह जब विद्यालय खुला, तो मिड-डे मील (MDM) स्टोर का ताला टूटा हुआ पाया गया। चोरों ने स्टोर से ढक्कन समेत 2 बड़े पीतल के पतीले चोरी कर लिए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹35,000 थी। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई । जांच अधिकारी मुख्य सिपाही कश्मीरी लाल की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नरेश कुमार निवासी ऋषि नगर, हिसार को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया गया व आगामी कार्यवाही अमलल मे लाई जा रही है।

एसपी हिसार श्री सिद्धांत जैन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने व चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices