Home » देश » गणित प्रश्नोत्तरी से बढ़ती है तार्किक सोच और आत्मविश्वास: सुभाष फुटेला

गणित प्रश्नोत्तरी से बढ़ती है तार्किक सोच और आत्मविश्वास: सुभाष फुटेला

Facebook
Twitter
WhatsApp
1 Views

जिलास्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्प की टीम प्रथम
सिरसा। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष  फुटेला तथा उप-जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से जिला सिरसा में जिलास्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उक्त अधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गणित विषय में रुचि विकसित करने, तार्किक चिंतन को बढ़ावा देने तथा निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विजेता टीमों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। जिलास्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड, सिरसा में विद्यालय की प्रधानाचार्या परमजीत कौर की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी 7 खंडों से खंड स्तर पर चयनित 2-2 श्रेष्ठ टीमों ने भाग लिया। इस प्रकार जिलास्तर पर कुल 14 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपनी गणितीय प्रतिभा, तार्किक क्षमता एवं समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में प्रथम स्थान राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाहरवाला की टीम ने तथा तृतीय स्थान आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झिड़ी की टीम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन एवं समन्वय का दायित्व जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. पी. डी. बैनीवाल ने निभाया। प्रतियोगिता के प्रश्नोत्तरी संचालन में डाइट डिंग, विषय विशेषज्ञ नरेश नरूला, तथा गणित प्रवक्ता विम्मी गोयल ने प्रश्नोत्तरी संचालक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों का सफलतापूर्वक संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य नीरज पहूजा का विशेष सहयोग रहा। उनके साथ हरीश चावला, डॉ. अनिल बिश्नोई, डॉ. अनिल चावला, कृष्ण जैन तथा डॉ.पंकज शर्मा ने भी प्रतियोगिता के आयोजन एवं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices