Home » राजनीति » सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए हजारों दीपक

सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जगमगाए हजारों दीपक

Facebook
Twitter
WhatsApp
7 Views

जिलाभर में हुए कार्यक्रमों से नागरिकों ने जनसेवा और सामाजिक एकजुटता का लिया संकल्प
सिरसा, 17 सितंबर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाभर में वीरवार देर शाम को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिले में सरकारी इमारतों के साथ-साथ आमजन व योजनाओं के लाभार्थियों ने हजारों दीपक प्रज्जवलित कर सेवा, संस्कार व सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया गया। दीयों की रोशनी से पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। इससे पहले दिन में कार्यक्रमों के तहत स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, जागरूकता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, हवन यज्ञ, जल प्रतिज्ञा आदि गतिविधियां आयोजित की गई।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत जिला के 400 से अधिक स्थानों जिनमें अमृत सरोवरों, धार्मिक स्थल, लघुसचिवालय, रेलवे स्टेशनों, वीटा बूथ, पार्क, गौशाला, ग्राम सचिवालय, व्यायामशाला, लाईब्रेरी, आंगनवाडी केंद्रों, शिक्षण संस्थान, मार्केट कमेटी इत्यादि परिसरों में दीए प्रज्जवलित किए गए। इस दौरान जिलाभर के नागरिकों ने दीया प्रज्जवलित कर देश की सुख समृद्घि व और तरक्की की कामना की। इस दौरान श्री गौशाला में भी आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सिरसा स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में हरियाणा भाजपा संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, जिला अध्यक्ष यतिंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, चेयरमैन वीर शांति स्वरूप, पूर्व विधायक मक्खन लाल सिंगला, हनुमान कुंडू, अमन चोपड़ा, मनीष सिंगला, विष्णु शर्मा, भूपेश मेहता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर भी दीप प्रज्जवलित किए गए, जिसमें पार्षद सुमन शर्मा, विरेंद्र टीना, पुष्पा सिंह, सुरेश पंवार, बबिता ढल, बलदेव सहगल, सत्यपाल पुनिया, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष चौधरी, कविता शर्मा, सुमन सैनी, संदीप मेहता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों  ने कार्यक्रम में भाग लिया। मंडी डबवाली के रेलवे स्टेशन पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष डबवाली रेणु शर्मा व चेयरमैन देव कुमार शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices