सिरसा। ईवीएम के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं भानु प्रताप सिंह, महमूद प्राचा और बलराज मलिक के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन को देशभर के किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों तथा खाप पंचायतों ने समर्थन दिया। प्रदर्शन में हरियाणा से जसबीर सिंह भाटी (राष्ट्रीय किसान संगठन हरियाणा), मैक्स साहुवाला (प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान एकता इङए हरियाणा), सुमन हुड्डा (महिला प्रदेशाध्यक्ष, बीकेयू चढ़ूनी), मनोज शरावत, सुदेश गोयत सुमित चिकारा सहित अनेक किसान नेताओं ने भाग लिया। इसके अलावा महाराष्ट्र से डॉ. उपज देशमुख, ओडिशा से समीर साहू तथा विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सर्वखाप पंचायत के प्रधान ओमप्रकाश धनखड़ ने भी भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जनविश्वास बनाए रखने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे। किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि वे इस विषय पर चल रहे जनजागरण अभियान के साथ खड़े हैं और लोकतांत्रिक मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि आगामी 10 तारीख को जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले धरने में किसान संगठन बड़ी संख्या में भाग लेकर अपना समर्थन देंगे। देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं और खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर एकजुटता का संदेश दिया।
ईवीएम मुद्दे पर आयोजित प्रदर्शन को किसान संगठनों और खाप पंचायतों का समर्थन
Facebook
Twitter
WhatsApp



