Home » देश » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्याम बगीची में 76 किलो लड्डू का भोग, दीप प्रज्वलन कर मांगी लंबी उम्र की दुआएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्याम बगीची में 76 किलो लड्डू का भोग, दीप प्रज्वलन कर मांगी लंबी उम्र की दुआएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
4 Views
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंगला के नेतृत्व में श्री श्याम बगीची में 501 दिए जलाए गए और 76 किलोग्राम लड्डू का भोग लगाया गया। श्री श्याम प्रभु के दरबार में 76 किलो के महालड्डू का भोग अर्पित कर देश के प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्र सेवा की कामना की गई। इस मौके पर मनीष सिंगला ने कहा कि जिसने देश को संवारा और हमारे जीवन को संवारा, उनको दिल से हमारा आशीर्वाद है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के नए आयाम छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन चाय के प्यालों से नापा हैं और भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। इसलिए सभी देशवासी उनके साथ खड़े हो और जन्मदिन पर अपना आशीर्वाद दे। 76 किलो के भोग अर्पण के उपरांत प्रसाद का वितरण उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच किया गया। इस दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर पवन गर्ग, अशोक, संदीप कटेसरिया, पूर्व पार्षद कौशल्या वर्मा, जेपिका तागरा, कर्ण बतरा, निजी सचिव हरपिंदर शर्मा व योगेश बिजारनिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices