Home » देश » 32 बोर अवैध पिस्तौल सहित युवक पुलिस गिरफ्त में ।

32 बोर अवैध पिस्तौल सहित युवक पुलिस गिरफ्त में ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
3 Views
सिरसा। जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिंग थाना क्षेत्र के गांव कुक्ड़थाना से एक युवक को 32 बोर के अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ डिंग थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव कुक्ड़थाना क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक संदिग्ध अवस्था में पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे काबू कर लिया। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद हुए। पूछताछ में उसकी आरोपी की पहचान अभय सिंह पुत्र आत्माराम निवासी गांव कुक्ड़थाना,जिला सिरसा के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच संबंधित डिंग थाना पुलिस को सौंप दी गई है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि अवैध हथियार उसे कहां से मिला और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले पूरे गिरोह तक पहुंचने के लिए जांच हर पहलू से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

पंचांग

Gold & Silver Price

Popular Metal Prices